{"_id":"66fa4f821b3ecd9bd306cf87","slug":"four-criminals-were-shot-in-three-separate-encounters-with-noida-police-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida Encounter: नोएडा में तीन जगह मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली; हाई स्पीड बाइक से करते थे लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Encounter: नोएडा में तीन जगह मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली; हाई स्पीड बाइक से करते थे लूटपाट
Mon, 30 Sep 2024 12:43 PM IST
अनुज कुमार
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:43 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की टीम देर रात को चारों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और इनसे पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही मौके से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक पुलिस की टीम कांबिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन
नोएडा में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवार देर रात को शहर में तीन अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है। कोतवाली सेक्टर 20, सेक्टर 58 और फेस 3 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल चारों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से पुलिस ने तीन बाइक, तमंचे मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस की टीम घायल बदमाशों के साथियों की तलाश कर रही है। देर रात तक कांबिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में नीरज नामक बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी चेन और मोबाइल लूट में शामिल रहा है और इसके खिलाफ 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली फेज 3 पुलिस के साथ मुठभेड़ में हाई स्पीड बाइक से चलकर मोबाइल और चेन लूटने वाले दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इन दोनों बदमाशों ने हाल में ही कई घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों बदमाशों के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाशों की पहचान त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी रिशु और चौड़ा गांव निवासी अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इन बदमाशों के पास से हाई स्पीड अपाचे बाइक और लूट के आईफोन समेत 12 मोबाइल बरामद किए गए हैं।वहीं कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस के साथ वाहन चोरी करने वाले एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। चार अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश पर 20 से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।