फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four children gets injured in gurgaon

आंधी से वाटिका सिटी का शेड उड़ा, चार बच्चे दबे

Sat, 31 May 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 31 May 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
four children gets injured in gurgaon

गुड़गांव में अचानक आई आंधी ने आफत ला दी। तेज अंधड़ से कई जगह पर पेड़ गिर गए। कई जगह पर बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन


आंधी के चलते सेक्टर-37 स्थित वाटिका सिटी के लोहे का पूरा शेड ही उड़ गया। बिल्डिंग के पास में खेल रहे चार बच्चे दब गए। बच्चों के दबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। फायर ब्रिगेडकर्मियों की मदद से बच्चों को निकाला गया। बच्चों को काफी चोटें आई है जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शाम को अचानक धूल भरी हवाओं के साथ आई आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। तेज अंधड़ के चलते झाड़सा, सिरहौल, मानेसर, शीतला कॉलोनी, समेत कई जगहों पर दर्जनों पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर बिजली के पोल और तारों पर पोल गिरने से बिजली भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-37 में वाटिका सिटी के ऊपर लगा लोहे का बड़ा शेड आंधी से उड़कर नीचे गिर गया। यहां खेल रहे चार बच्चे इसके नीचे दब गए। बड़े आकार के शेड के गिरने से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।


करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों की मदद से चारों बच्चों को निकाला गया। बच्चों की उम्र 12 से 14 साल बताई जा रही है। जिनमें एक को सिविल अस्पताल जबकि तीन को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

आईएमटी मानेसर सिथत सेक्टर एक के रेजिडेंशिल एरिया में सवोयी होटल का लोहे का विशाल होर्डिंग अचानक नीचे गिर गया। जिसमें नीचे खड़ी स्कॉर्पियों कार दब गई। करीब हजार मीटर में गिरे होर्डिंग्स के गिरने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। सोहना रोड स्थित अकरा होटल की दीवार आंधी के चलते गिर गई। सिविल लाइन एरिया में भी तीन पेड़ गिर गए। आंधी के चलते एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। एक घंटे से ज्यादा चली आंधी के रुकने के बाद यातायात शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed