Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four children from Ram Park area of Loni Ghaziabad drowned in Yamuna

यमुना में डूबे चार छात्र: आज था बोर्ड एग्जाम, मगर जीवन की परीक्षा में तीन फेल; मौत के मुंह में ले गई मौज-मस्ती

Wed, 21 Feb 2024 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Feb 2024 01:50 AM IST
सार

चारों का बुधवार को बोर्ड एग्जाम पेपर था। पेपर से पहले चारों मौज-मस्ती के लिए निकले थे। परिजन रोते-बिलखते चौहान पट्टी ठोकर नंबर-8 पर पहुंचे। रमन इकलौता भाई था, उसके परिवार में अब एक बहन ही बची है। 

विज्ञापन
Four children from Ram Park area of Loni Ghaziabad drowned in Yamuna
चार में से पुलिस को तीन के शव बरामद हो गए हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी गाजियाबाद के राम पार्क इलाके में कोहराम मचा था। यहां आसपास रहने वाले चार दोस्तों के यमुना में डूबने की खबर मिली तो वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन रोते-बिलखते चौहान पट्टी ठोकर नंबर-8 पर पहुंचे। बचाव कार्य के बीच सभी को उम्मीद थी कि शायद उनका बच्चा बच जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Four children from Ram Park area of Loni Ghaziabad drowned in Yamuna
घटनास्थल पर खड़े लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लेकिन बोट क्लब के गोताखोरों ने जब एक-एक कर छात्रों के शव पानी से निकालना शुरू किया तो उनकी आस टूट गई। परिजन अपने कलेजे के टुकड़ों को चिपटाकर फूट-फूटकर रोने लगे। परिवर का कहना था कि शाम को वह कुछ देर में आने की बात कर निकले थे। उनको नहीं पता था कि वह यमुना में नहाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four children from Ram Park area of Loni Ghaziabad drowned in Yamuna
हादसे के बाद इलाके में गम का माहौल - फोटो : अमर उजाला

रमन के परिवार में पिता अजेश सिंह, मां रजनी और एक बहन खुशबू है। पिता टेंपो चालक है। रमन खजूरी खास के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को उसका पेपर था। सेंटर प्रतिभा स्कूल में पड़ा था। रमन घर में इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन

Four children from Ram Park area of Loni Ghaziabad drowned in Yamuna
पड़ोस के लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं उदय आर्य के परिवार में पिता राधे श्याम आर्य, मां रेखा और छोटा भाई दक्ष है। उदय तुकमीरपुर के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। उदय के डूबने की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रेखा को उम्मीद है कि उनका बेटा अभी जिंदा है, वह जरूर वापस आएगा।

Four children from Ram Park area of Loni Ghaziabad drowned in Yamuna
मृतकों के इलाके में हादसे के बाद मची गहमा गहमी - फोटो : अमर उजाला

वहीं आदित्य रावत के परिवार में पिता रविंद्र रावत व अन्य सदस्य हैं। शिवम यादव के परिवार में पिता सुरेश यादव व बाकी सदस्य हैं। यह दोनों भी पास के सरकरी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र थे। इनकी मौत के बाद परिजन बेहल थे। परिवार मांग कर रहे थे कि बिना पोस्टमार्टम के ही उनके शव उनके हवाले कर दिए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed