फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four cases registered against AAP leaders for violation of code of conduct in Delhi

Delhi: आचार संहिता के उल्लंघन पर आप नेताओं के खिलाफ चार मामले दर्ज, सभी केस होर्डिंग लगाने से संबंधित

Mon, 07 Nov 2022 11:23 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 07 Nov 2022 11:23 PM IST
सार

भजनपुरा थाने में सोमवार को पुलिस की टीम गश्त करते हुए विजय पार्क में पहुंची तो देखा कि बिजली के खंभे पर आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और होर्डिंग का अंबार लगाया हुआ है। ज्यादातर पोस्टर दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर लगे हुए थे।

विज्ञापन
Four cases registered against AAP leaders for violation of code of conduct in Delhi
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली पुलिस आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। इसी कड़ी में सख्त कार्रवाई करते हुए उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में चार आप नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चारों ही मामले होर्डिंग्स लगाने को लेकर दर्ज किए हैं। पुलिस ने इन होर्डिंग्स को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है जो भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन


पहला मामला भजनपुरा थाने में दर्ज हुआ। यहां सोमवार को पुलिस की टीम गश्त करते हुए विजय पार्क में पहुंची तो देखा कि बिजली के खंभे पर आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और होर्डिंग का अंबार लगाया हुआ है। ज्यादातर पोस्टर दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर लगे हुए थे। इस पर एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


दूसरा मामला मौजपुर का है। यहां श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भूरे खान ने भी कूड़े के पहाड़ का जिक्र करते हुए होर्डिंग लगाया हुआ था। पुलिस ने उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला दयालपुर थाने में दर्ज किया गया। यहां आप के वार्ड अध्यक्ष गजेंद्रपाल ने भी होर्डिंग लगाई हुई थी। इसके अलावा एक अन्य मामला हर्ष विहार में वार्ड अध्यक्ष इंद्रजीत के खिलाफ दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed