{"_id":"5e6fb7e18ebc3ea49c5a817d","slug":"four-cartridges-found-from-woman-bag-at-metro-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से मिले चार कारतूस, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से मिले चार कारतूस, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
Mon, 16 Mar 2020 11:01 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस हजारी मेट्रो स्टेशन पर एक महिला के बैग से तलाशी के दौरान चार कारतूस बरामद हुए हैं। स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने महिला को हिरासत में लेकर उसे मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया है। नेताजी सुभाष पैलेस मेट्रो थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।
सीआईएसएफ प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर एक 45 साल की महिला तीस हजारी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। उसने अपना बैग एक्सरे मशीन पर रखा। बैग की जांच के दौरान उसमें कारतूस देखकर सिपाही ने बैग की तलाशी ली। जिसमें से चार कारतूस मिले। महिला को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
महिला ने बताया कि वह मूलत: मुरादाबाद की रहने वाली है। उसने बैग में कारतूस की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। उसे तुरंत मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला गृहिणी है और वह कारतूस की जानकारी से इंकार कर रही है। पुलिस उससे व परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर इस बात की जांच कर रही है कि महिला के बैग में कारतूस कहां से आया।

ऑटो चलाने वाला नशे का आदी होकर करने लगा चोरी
यमुना डिपो मेट्रो थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो पहले ऑटो चलाता था, लेकिन गलत संगत में वह नशे का आदी हो गया। फिर अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वह मेट्रो ट्रेन में चोरी करने लगा। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से चोरी का एक मामला सुलझाने का दावा किया है। जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले से चोरी के पांच मामले दर्ज हैं।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त मंजीत ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहदरा निवासी संदीप(28) के रूप में हुई है। 14 मार्च को रोहिणी निवासी रवितोष आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर सवार हुआ। इस दौरान किसी ने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। रवितोष की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे के जरिए संदीप की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।