{"_id":"e46e2f9884041319998280ed4d461ee1","slug":"four-arrested-in-stone-pelting-on-ram-barat-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बारात पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बारात पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 23 Oct 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
ंश्रीराम बारात में बृहस्पतिवार रात पथराव करने और बोतल फेंकने के सभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। एक को शुक्रवार सुबह पकड़ा, जबकि तीन अन्य शाम को गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
थाना प्रबंधक लालचंद के अनुसार एक आरोपी पटौदी निवासी जतिन को सुबह पकड़ा था उसे तरुण सिंघल की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
तीन आरोपियाें को शाम को पकड़ा गया है। इनमें तेलपुरी निवासी विकास, अमरजीत और लोहचबका निवासी राकेश शामिल हैं। पटौदी थाना पुलिस ने शरारती तत्वों द्वारा पथराव करने वाले लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ रामलीला कमेटी के प्रधान राधेश्याम मक्कड़ के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बृहस्पतिवार रात लंका दहन के बाद रामलीला के कलाकार श्रीराम बारात के रूप में शहर का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ शरारती लोगों ने बारात पर पथराव किया। बोलतें फेंकीं।
विज्ञापन
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगवा दिया। पटौदी-तावडू रोड पर कई घंटे जाम रहा। रात को करीब 10:30 बजे जाम खुलवाया जा सका। लोगों ने रास्ते में कबाड़ में आग लगाकर इस पथराव का विरोध जताया था।