{"_id":"6a58e39932830027ba0d1e77","slug":"four-arrested-for-misbehaving-with-a-female-blo-while-on-duty-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146100-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ से बदसलूकी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ से बदसलूकी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
-पुरानी दिल्ली के चांदनी महल स्थित फाटक तेलियान की वारदात, 5 जुलाई को हुई वारदात, 15 को शिकायत
-पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर उनको दबोचा, मामले की जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ के साथ बदसलूकी करने और ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 5 जुलाई को ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और एसआईआर फॉर्म लेने से मना कर दिया। पीड़िता ने एडिशनल डिस्टि्रक्ट मजिस्ट्रेट (एडीएम) से शिकायत करने के अलावा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। 15 जुलाई को एडीएम की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पीड़िता के बयान के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहम्मद साबरीन (44), अतीक-उर-रहमान (58), मोहम्मद आसिफ (50) और मोहम्मद आफताब (44) से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता पीजीटी-स्पेशल एजुकेशन हैं और इनकी तैनाती पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एसआईआर ड्यूटी के लिए बीएलओ के तौर पर है। पीड़िता ने आरोपी लगाया कि 5 जुलाई को यह फाटक तेलियान में एसआईआर ड्यूटी कर रही थीं। इस बीच एक आरोपी ने इनकी गोद में जबरन ड्यूटी से संंबंधित एक रजिस्टर रखकर बीएलओ के मना करने पर भी साइन कर दिए। बाकी आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। इसके अलावा एसआईआर फॉर्म लेने से मना कर दिया।