फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four alternatives makes Odd-even scheme more easy

इस बार सम-विषम होगा आसान, सरकार ने चार विकल्पों द्वारा दिया समाधान

Thu, 31 Oct 2019 07:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
four alternatives makes Odd-even scheme more easy
Odd Even in Delhi - फोटो : Anil Kumar

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते हुए प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में दोबारा से सम-विषम नियम लागू करने की घोषणा की है। इस बार यह नियम चार नवंबर से 15 नवंबर तक के लिए लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


नियम के अनुसार, जिन निजी वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर विषम संख्या पर खत्म होता है वे विषम वाले दिन सड़क पर चलेंगे जबकि सम संख्या वाले वाहन सम वाले दिन चलेंगे।
विज्ञापन


इस बीच लोगों को इन दिनों कम परेशानी का सामना करना पड़े इसके लिए केजरीवाल सरकार ने कुछ वैकल्पिक परिवहन विकल्प निकाले हैं। लोग इन दो सप्ताह में इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो चार विकल्प...

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर ले सकते हैं कार

four alternatives makes Odd-even scheme more easy
odd-even

दिल्ली में कई ऐसी एजेंसियां हैं जो किराए पर कार उपलब्ध कराती है। जैसे जूमकार, माइल्स और वॉलर कार जो विभिन्न तरह के वाहनों को किराए पर देती हैं। इसलिए आप अलग-अलग दिनों में किराए पर कार ले सकते हैं। 

कारपूलिंग

four alternatives makes Odd-even scheme more easy
Quick Ride Car Pooling India - फोटो : Quick Ride
क्विक राइड और ब्लाब्ला कार ऐप बेस्ड कार पूल सेवाएं हैं। इसमें आप अपने दफ्तर या अपनी मंजिल की दिशा में जा रहे किसी भी रजिस्टर्ड यूजर के साथ संपर्क कर उसकी कार में यात्रा कर सकते हैं। जिसका आपको बाद में किराए के रूप में भुगतान करना होगा। भारत सरकार भी कार पूलिंग का समर्थन करती है।
 

बस शटल सेवाएं

four alternatives makes Odd-even scheme more easy
Shuttle Bus

दिल्ली में कुछ ऐसी बस सेवाएं मौजूद हैं, जिसमें आप अपनी सीट पहले से ही बुक करा सकते हैं। यह आपको आपके घर से दफ्तर और दफ्तर से घर ले जाने और छोड़ने में मदद करती हैं। बसों में मौजूद आरामदायक सीटें और एयर-कंडीशनर होने से आपकी यात्रा और भी सुखद हो जाती है। ऐसी कई बसें दिल्ली में चलती हैं लेकिन शटल बस सेवा सबसे मशहूर है।

कैब

four alternatives makes Odd-even scheme more easy
ओला ऊबर ने लिया किराया न बढ़ाने का फैसला

ओला और ऊबर जैसी कैब सवाओं की शहर में काफी ज्यादा मांग है। इन कैब का सबसे बढ़िया फायदा यह है कि आप खुद को अपनी मनपसंद जगह से ले जाने और अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए आप खुद की पर्सनल कैब बुक कर सकते हैं या फिर थोड़ी दूर जाने के लिए या किराया बचाने के लिए शेयर कैब भी बुक कर सकते हैं। 

four alternatives makes Odd-even scheme more easy
दिल्ली ऑड ईवन - फोटो : SELF

दिल्ली में सम-विषम नियम के दौरान लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि पिछली बार जब यह निमय लागू किया गया था तब इसके लिए न तो लोगों की तैयारी थी और न ही सरकार द्वारा किए गए इंतजाम काफी थे। लेकिन इस बार आपके पास ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed