फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four accused of cheating Rs 16 lakh arrested from Ahmedabad

Delhi NCR News: 16 लाख रुपये की ठगी के 4 आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
-बुजुर्ग को 300 प्रतिशत तक रिटर्न दिलाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

-दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पालम कॉलोनी निवासी बुजुर्ग ने 300 प्रतिशत तक रिटर्न कमाने के चक्कर में 16 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने शिकायत के बाद अहमदाबाद से ठगी करने वाले चार आरोपियों अहमदाबाद निवासी मनीष दिलीप भाई कोष्टी (37), मोहम्मद ज़ैद ए. सिदी (28), मोहम्मद ऐज़ाज़ खिमानी (35) और शेख अब्रार (27) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाते थे।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पालम कॉलोनी के एक बुजुर्ग निवासी ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई कि उसे 71 एबॉट नामक ग्रुप में जोड़ा गया। सदस्यों ने एक निवेश फर्म के प्रतिनिधियों का भेष बदलकर 300 प्रतिशत तक रिटर्न का वादा किया। आरोपियों ने कई किस्तों में उनसे कुल 16,00,000 रुपये ट्रांसफर किए। शिकायत के आधार पर 27 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जिले के साइबर थाना प्रभारी प्रवेश कौशिक व एसआई सोमबीर की टीम ने जांच शुरू की। इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक की टीम ने लेन-देन के डिजिटल ट्रेल को ट्रेस किया और पाया कि ठगे गए हिस्से के 50,000 रुपये और 2 लाख रुपये दो बैंक खातों के माध्यम से कोष्टी के खाते में स्थानांतरित हुए, जो भुगतान गेटवे के जरिए किए गए। पुलिस ने अहमदाबाद से छापे के दौरान कोष्टी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



ऐसे करते थे ठगी
आरोपी शुरू में मोबाइल खरीदते-बेचते थे। बाद में अहमदाबाद में एक ऑफिस बनाया। वहां से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, सेल/परचेज और दूसरे तरीकों से ठगे पैसे को सेटल करते थे, हर ट्रांजैक्शन पर पांच प्रतिशत कमीशन कमाते थे, जिसे सभी मेंबर आपस में बांट लेते थे। वे कई साइबर-क्राइम सिंडिकेट के लिए एक अच्छे से कोऑर्डिनेटेड फाइनेंशियल सेटलमेंट मॉड्यूल के तौर पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed