फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four Accused Bail after missing dog returned in noida

यूपी: कुत्तों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए थे चार लोग, वापस लौटे तो पुलिस ने छोड़ा

Sun, 15 Mar 2020 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Mar 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
four Accused Bail after missing dog returned in noida
वापस लौटे कुत्ते - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में पांच लावारिस कुत्तों को मारने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे में तीन कुत्तों शनिवार को वापस लौट आए। इस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को जमानत देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


वहीं अन्य दो कुत्तों की तलाश की जा रही है। इस मामले में कुत्तों की देखभाल करने वाले रिटायर्ड कर्नल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उधर, पुलिस की ओर से बिना पड़ताल किए लोगों को गिरफ्तार करने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूर्व में सेक्टर-93 स्थित सुपरटेक सोसाइटी में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल हरेंद्र पाल सिंह ने दो दिन पहले शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने पांच लावारिस कुत्तों को मार दिया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर राजा लाल, धर्मेंद्र, नरेश गोस्वामी व प्रशांत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में चारों ने पुलिस को बताया कि सोसाइटी के कुछ लोगों के कहने पर वह लावारिस कुत्तों को वैन में भरकर ग्रेनो में अंसल प्लाजा के पास छोड़ आए थे। इसके बाद पुलिस लावारिस कुत्तों की तलाश में जुट गई थी। 
 

शनिवार को तीन लावारिस कुत्तों की पहचान कर उन्हें वापस सोसाइटी में लाया गया। कुत्तों की वापसी की सूचना पर सोसाइटी के लोग थाने जा पहुंचे। हंगामा होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। सोसाइटी के कुछ लोगों के साथ-साथ पुलिस भी शेष दो कुत्तों को ढूंढने में लगी है।

बच्चों की तरह पालते हैं, लापता होने का लगाया पोस्टर
कर्नल इन कुत्तों को बच्चों की तरह पालते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी व सोसाइटी के कुछ लोग मिलकर इन्हें खाना खिलाते थे। उनकी देखभाल भी करते थे। पत्नी की मौत के बाद वह खुद इनकी देखभाल कर खाना खिलाते हैं।

बीते दिनों सोसाइटी में कुत्ते नहीं दिखने पर कर्नल ने उन्हें मारने की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। कुत्तों के लापता होने पर उन्होंने सोसाइटी के नोटिस बोर्ड पर सभी की तस्वीरों के साथ गुमशुदा होने का पोस्टर चस्पा करवाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed