{"_id":"275acd02ac1058fa560ddec4bc4290a6","slug":"found-home-gift-before-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पहले मिला अशियाने का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पहले मिला अशियाने का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना सिटी में दीपावली से पहले 900 लोगों को आशियाने का तोहफा मिला। 2009 के छह वर्ष बाद यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 900 आवासीय भूखंडों की योजना का सोमवार को ड्रा निकाला गया। यमुना प्राधिकरण के सामने पी-थ्री सेक्टर के कम्यूनिटी सेंटर में सुबह 9:30 बजे से ड्रा निकाला गया। ड्रा में भूखंड पाने वाले लोगों की जहां खुशी का ठिकाना नहीं रहा वहीं, ड्रा में नाम न निकलने पर बहुत से लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के आवासीय भूखंड योजना में ड्रा मैन्युअल आधार पर किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी और स्टील फोटोग्राफी भी कराई गई। लगभग छह घंटे तक चले ड्रा की पर्चियां सिटी स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गईं।
विज्ञापन
सेक्टर-22डी में स्थित 120 वर्गमीटर के छह सौ और 162 वर्गमीटर के तीन सौ भूखंडों (कुल नौ सौ) भूखंडों के लिए लगभग 9800 आवेदक आए थे, जिनमें प्राथमिकता के आधार पर 60 दिनों में एकमुश्त रकम जमा करने वाले लगभग 3500 से अधिक आवेदकों में से इन 900 भाग्यशाली विजेताओं को भूखंड अलॉट हुए।
विज्ञापन
खास बात यह रही यमुना प्राधिकरण के इतिहास में पहली बार किसी योजना की ड्रॉ तिथि को आगे नहीं खिसकाया गया और समय पर ड्रा करा लिया गया। सफल आवेदकों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है। लोग मंगलवार को लिस्ट देख सकते हैं।