फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foul Play: Son declared dead to grab 72.15 lakh rupees insurance money

Foul Play: 72.15 लाख बीमा की राशि हड़पने के लिए बेटे को मृत बताया, 16 साल बाद खुली पोल; फर्जीवाड़े में केस

Sun, 19 Oct 2025 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
Foul Play: Son declared dead to grab 72.15 lakh rupees insurance money
demo - फोटो : फाइल फोटो

आगरा में युवक की हत्या कर फर्जी बीमा दावा पेश कर एलआईसी से 72 लाख रुपये का बीमा क्लेम पाने के फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीमा कंपनी के विधिक प्रबंधक ने सिहानी गेट थाने में पिता-पुत्र सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बीमा कराने वाले पिता ने बेटे को मृतक बताकर बीमा कंपनी से फर्जीवाड़ा किया है। आगरा में बीते वर्ष जनवरी में ही इस फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया, सिहानी क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के विधिक प्रबंधक के मुताबिक गौतमबुद्धनगर के भट्ठा पारसौल निवासी अनिल सिंह ने वर्ष 2003 से 2006 तक चार बीमा पॉलिसी कराई। बाद में विजयपाल सिंह ने 2006 में बीमा कंपनी को सूचित किया कि बेटे अनिल की आगरा में सड़क हादसे में जलकर मौत हो गई है। इसके बाद बीमा कंपनी ने करीब 72 लाख रुपये का भुगतान मृतक के पिता विजयपाल सिंह को कर दिया।
विज्ञापन


आगरा में कार पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई थी आग
2023 में अहमदाबाद पुलिस ने एक फर्जीवाड़े में अनिल को गिरफ्तार किया तब उसकी हत्या की झूठी कहानी का पता चला। अहमदाबाद पुलिस की सूचना पर आगरा के रकाबगंज थाने में युवक की हत्या का केस दर्ज किया गया। इसमें सामने आया कि अनिल की मौत नहीं हुई थी। 30 जुलाई 2006 को विजयपाल सिंह, बेटे अभय सिंह, अनिल उर्फ गुड्डू और महिपाल व रामवीर सिंह ने ट्रेवल्स में नुकसान होने पर साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अनिल ने पिता और भाई के साथ मिलकर एक अर्द्धविक्षिप्त युवक को खाना खिलाने के बहाने बुलाया। खाना खिलाकर युवक को अनिल के कपड़े पहनाए और नशीली दवा पिलाकर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया। आरोपियों ने आगरा स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के नजदीक कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और अनिल की जलकर मौत होने की अफवाह फैला दी थी। कार से शव निकालकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed