{"_id":"5e1c67418ebc3e87a3595f26","slug":"fortuner-ran-over-one-year-old-child-sitting-on-roadside-with-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मां के साथ सड़क किनारे बैठे एक वर्षीय बच्चे को फॉर्च्यूनर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मां के साथ सड़क किनारे बैठे एक वर्षीय बच्चे को फॉर्च्यूनर ने कुचला
Mon, 13 Jan 2020 06:22 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे बैठे एक वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कुचल दिया। घटना के बाद मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने मौके पर ही काबू में कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पालम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
मूल रूप से राजस्थान के राजसमंद निवासी मंजू उर्फ गीता ने पालम विहार थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र में गुब्बारे बेचती है और झुग्गियों में रहती है। रविवार देर शाम वह सेक्टर-23 मार्केट के पास सड़क किनारे बैठी हुई थी। उसके साथ ही उसका एक वर्षीय बेटा श्रवण उर्फ सुलतान भी बैठा हुआ खेल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर आई जिसने उसके बेटे को कुचल दिया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा गाड़ी के अगले टायर के नीचे बुरी तरह कुचल गया। घटना के कारण जैसे ही चालक कुछ दूरी पर रुका तो शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने चालक को मौके पर काबू कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी पंजाब के जालंधर निवासी नरेश कुमार के नाम पर है। नरेश पालम विहार थाना क्षेत्र में ही रहते हैं। घटना के वक्त गाड़ी राजेश चला रहा था जो सेक्टर-23 मार्केट से सामान खरीदने आया था।
सोमवार को आरोपी चालक को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।