फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Union Minister Jaswant Singh's condition critical

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की हालत नाजुक

Sun, 24 Aug 2014 10:23 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Jaswant Singh's condition critical

दिल्ली के आर्मी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को अभी भी जीवन रक्षक उपकरण (वेंटिलेटर) के सहारे ही रखा गया है।

विज्ञापन


हालांकि शरीर में खाने के तौर पर तरल पदार्थ शरीर के अंदर पहुंचाने के लिए पेट के रास्ते एक कृत्रिम नली लगाई गई है। उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

अगस्त माह के शुरुआत में ही अपने घर में फर्श पर गिर जाने की वजह से सिर में तेज चोट लगी थी, इसके बाद उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तब प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अस्पताल पहुंचकर उनके इलाज का जिम्मा उठाते हुए डॉक्टरों से लंबी बात की थी। वह अब भी कोमा में हैं।

पाकिस्तान से पूछा जा रहा हाल

Former Union Minister Jaswant Singh's condition critical

बॉर्डर पार से भी पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी कई लोग जसवंत सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और वे देशवासियों की तरह ही जसवंत सिंह के जीने की दुआएं मांग रहे हैं।

राजस्थान सीमा से सटे पाकिस्तान में जसवंत सिंह की खास रिश्तेदारियां हैं और वे उनके स्वास्थ्य को लेकर सिंह के परिजनों से लगातार सम्पर्क में हैं। वे कुशलक्षेम पूछ रहे हैं और जसवंत सिंह के पुत्रों और अन्य परिजनों को ढांढस भी बंधा रहे हैं।

पाकिस्तान में भी सभी उम्मीद से उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें जसवंत सिंह के पूरी तरह से स्वस्थ होने की खबर आएगी। जानकारी के तहत जसवंत सिंह के पुत्र भाजपा से विधायक मानवेन्द्र सिंह के ससुराल पक्ष की रिश्तेदारियां सीमा पार हैं।

मानवेन्द्र सिंह के बुआ ससुर राणा हमीर सिंह पाकिस्तान के बड़े नेता हैं। उनकी साली की शादी पाकिस्तान में हुई है। साथ ही, भाई रिश्तेदारों की शादियां भी वहीं हुई हैं। वे जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की बराबर जानकारियां ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed