{"_id":"5e472f348ebc3ee5a1686921","slug":"former-osd-of-manish-sisodia-sent-for-14-days-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष सिसोदिया के पूर्व ओएसडी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष सिसोदिया के पूर्व ओएसडी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा
Sat, 15 Feb 2020 05:07 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 15 Feb 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पूर्व ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव को 2 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने 6 फरवरी को माधव को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करने पर माधव को 14 फरवरी तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा गया था। माधव 2015 से मनीष सिसोदिया के कार्यालय में तैनात था। सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि जांच में माधव के पास से ट्रांसपोर्टरों की लंबी सूची बरामद हुई है। इनसे जीएसटी से छूट दिलाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। दिल्ली सरकार के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग में अक्तूबर 2019 से तैनात माधव को 5 फरवरी को बिचौलिये से मिली सूचना के आधार पर 6 फरवरी की शाम को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
बिचौलिये ने बताया कि वह माधव की ओर से ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत की रकम वसूल करता था। सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि माधव अगस्त 2003 में शिक्षा विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर भर्ती हुआ था और 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में ओएसडी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन