पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या के गवाह का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरतसिंह की हत्या के गवाह को मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गवाह को पांच गोलियां मारी गई हैं। हमलावर आई-20 कार से आए थे।
वारदात को अंजाम देकर हमलावर रिठाला की ओर फरार हो गए। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार झरौदा निवासी विपिन (24) पूर्व विधायक भरतसिंह की हत्या मामले का गवाह था।
वह भरत सिंह का ड्राइवर भी था। विपिन मंगलवार शाम करीब 6 बजे जापानी पार्क में एक युवती के साथ घूमने आया था। पार्क के बाहर मेगा मॉल गेट नंबर-2 के सामने आई-20 कार में आए पांच युवकों ने उसे घेर लिया।
पांचों हमलावरों ने विपिन को एक-एक गोली मारी
सभी के हाथ में एक-एक पिस्टल थी। पांचों हमलावरों ने विपिन को एक-एक गोली मारी। गोली मारने के बाद हमलावार रिठाला की ओर फरार हो गए। विपिन को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद बाहरी जिले में नाकेबंदी कर दी गई और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई। गौरतलब है कि नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरत सिंह की इस वर्ष की शुरुआत में हत्या कर दी गई थी।
हालांकि पुलिस ने विधायक की हत्या के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। माना जा रहा है जिन लोगों ने विधायक की हत्या की है, उनके बाहर घूम रहे साथियों ने विपिन की हत्या की है।