फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former international kabaddi player pratap kablana dies of dengue

डेंगू से पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Sat, 19 Sep 2015 09:38 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
former international kabaddi player pratap kablana dies of dengue

गुड़गांव में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को इससे दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों मरीज मेदांता अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

विज्ञापन


दोनों गुड़गांव से बाहर के हैं। हालांकि मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है। मरने वाले में एक झज्जर के रहने वाले 63 वर्षीय पूर्व कबड्डी खिलाड़ी व बिजली विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ प्रताप कबलाना हैं।
विज्ञापन


दूसरा मरीज नोएडा का रहने वाला 30 वर्षीय बबलू है। गुड़गांव में डेंगू से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इनमें चार गुड़गांव से बाहर के मरीज थे। एक मरीज फर्रूखनगर क्षेत्र का था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

former international kabaddi player pratap kablana dies of dengue

झज्जर के कबलाना गांव के प्रताप कबलाना का बुखार के बाद मेदांता में इलाज चल रहा था। यह डेंगू का मामला बताया जा रहा है। प्लेटलेट्स गिरने से अधिक तबीयत खराब होने के बाद 16 सितंबर को इन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

जहां इनका उपचार चल रहा था, लेकिन स्थिति अधिक खराब हो चुकी थी। इलाज करा रहे एक डॉक्टर ने बताया कि मरीज के प्राथमिक जांच में एनएस1 की पुष्टि हुई थी। बुखार के साथ उसके लीवर में इंफेक्शन था। बृहस्पतिवार देर शाम इनकी मौत हो गई।

दूसरा मामला नोएडा के रहने वाले बबलू का है। 16 सितंबर को प्लेटलेट में गिरावट के बाद इसे भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे उसकी मृत्यु हो गई।

सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद अस्पताल से इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद संबंधित जिले के अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed