{"_id":"6888d0354df131704e03182d","slug":"former-employee-steals-company-car-after-being-fired-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-99240-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नौकरी से निकालने पर पूर्व कर्मी ने कंपनी की कार चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नौकरी से निकालने पर पूर्व कर्मी ने कंपनी की कार चुराई
विज्ञापन
- मोती नगर इलाके की घटना, बोलेरो समेत आरोपी हरदोई यूपी से धरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में नौकरी से निकालने पर नामी मिठाई कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने फैक्टरी के बाहर से कंपनी की बोलेरो कार चुरा ली। आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसे हरदोई यूपी स्थित उसके गांव से पकड़ लिया। पुलिस ने हरदोई निवासी सौरभ कुमार की निशानदेही पर कार बरामद कर ली है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 27 जुलाई को मोती नगर थाना पुलिस को शिवाजी मार्ग स्थित एक मिठाई कंपनी की फैक्टरी के बाहर से बोलेरो कार चोरी होने की शिकायत मिली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध कार चोरी कर ले जाते हुए दिखा। जांच में पता चला कि सौरभ पहले फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने उसको गांव हैयापुर से दबोच लिया। पहले तो वह चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात से इंकार करता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह फैक्टरी में काम करता था। 18 जुलाई को प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इसका बदला लेने के लिए उसने वाहन चोरी की।