{"_id":"25a2ee384a50b6088326f1890a5c707e","slug":"former-dm-mainpuri-dube-sacchidanand-arrested-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के पूर्व डीएम सच्चिदानंद दुबे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के पूर्व डीएम सच्चिदानंद दुबे गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील घोटाला प्रकरण में आरोपी रहे मैनपुरी जनपद के पूर्व डीएम सच्चिदानंद दुबे को सीबीआई ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार दोपहर सीबीआई ने रिटायर्ड आईएएस को ड्यूटी मजिस्ट्रेेट की कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
रिटायर्ड आईएएस सच्चिदानंद दुबे के खिलाफ मिड डे मील घोटाला प्रकरण की सुनवाई गाजियाबाद स्थित सीबीआई विशेष कोर्ट में चल रही है। विगत दिनों सीबीआई कोर्ट ने आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड आईएएस मनरेगा घोटाला प्रकरण में भी आरोपी हैं। शनिवार को सीबीआई टीम ने इसी मामले में लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पर सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि सर्च के दौरान सीबीआई को 51 लाख रुपये की राशि भी मिली है। वहीं टीम को पता चला कि आरोपी रिटायर्ड आईएएस के गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट से वारंट जारी हैं।
इसके बाद उन्हें गाजियाबाद लाया गया। लखनऊ सीबीआई टीम रविवार दोपहर गाजियाबाद पहुंची। आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।