फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Delhi CM Kejriwal attacked during padyatra in vikaspuri AAP alleges BJP sent goons

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला, आप का आरोप- भाजपा ने भेजे गुंडे

Fri, 25 Oct 2024 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Oct 2024 11:07 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा ने विकासपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला होने के आप के दावे को बेबुनियाद करार दिया है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल पर कहीं कोई हमला नहीं हुआ है, बल्कि जनता उनका और उनके विधायकों का विरोध कर रही है।

विज्ञापन
Former Delhi CM Kejriwal attacked during padyatra in vikaspuri AAP alleges BJP sent goons
पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विकासपुरी पदयात्रा के दौरान भाजपा के लोगों ने हमला किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, भाजपा जानती है कि वह अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा सकती। अब वह लोग गंदी राजनीति कर उनकी जान लेना चाहते हैं। उधर, भाजपा ने आप के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे हताशा में दिया गया बयान बताया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने इस तरह की किसी घटना से इन्कार किया है। पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर का कहना है कि विकासपुरी में केजरीवाल के साथ मारपीट की कोई घटना पुलिस के सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार देर शाम मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल को परेशान करने, उनके काम रोकने की भाजपा की हर साजिश नाकाम हुई तो अब उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है। आतिशी ने कहा कि शुक्रवार के हमले की जांच में पता चल जाएगा कि हमला करने वाला भाजपा का सदस्य था। उन्होंने चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो जांच करवाकर देखो और हमलावर पर सख्त से सख्त कार्रवाई करवाओ।
विज्ञापन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता भी रहे भाजपा पर हमलावर
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल का हौसला नहीं तोड़ सकते हैं। दिल्ली के लोग अपने वोट की ताकत से भाजपा वालों का इलाज करेंगे। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आरोप है कि पहले जेल में मारने की कोशिश की। अब कोर्ट से राहत मिलने पर उनको भाजपा वाले मारने की कोशिश कर रहे हैं।

केजरीवाल पर नहीं हुआ हमला जनता कर रही विरोध : सचदेवा
प्रदेश भाजपा ने विकासपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला होने के आप के दावे को बेबुनियाद करार दिया है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल पर कहीं कोई हमला नहीं हुआ है, बल्कि जनता उनका और उनके विधायकों का विरोध कर रही है।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि चारों ओर केजरीवाल और उनके विधायक जनविरोध का सामना कर रहे हैं। दरअसल लोग बदहाल सड़कों, खराब सफाई व्यवस्था, पानी की कमी, मोटे बिजली बिलों और लचर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं से परेशान हैं। इसके साथ ही आप विधायकों और पार्षदों की कार्यशैली से तंग आकर अब लोग अरविंद केजरीवाल का सड़क पर विरोध कर रहे हैं।

भाजपा को वोट दिया तो लगेंगे पॉवर कट 
अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा के दौरान कहा कि एक समय था जब त्योहारों पर भी बिजली नहीं रहती थी। अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। 10 साल में दिल्ली सरकार ने सारे पावर कट खत्म कर दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर गलती से भी भाजपा को वोट दे दिया तो फिर लंबे-लंबे पॉवर कट लगने लगेंगे।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल के जरिए दिल्ली के काम रोकने की कोशिश की गई। इसके बावजूद भी काम करते रहे तो मुझे जेल भेज दिया। अब जेल से आए गए हैं तो सभी काम फिर शुरु हो जाएंगे। सीवर की सफाई और सड़कों की मरम्मत चालू हो गई है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कई काम किए हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सब दिल्ली के पड़ोसी राज्य हैं। उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में इनकी सरकारें हैं। इनमें से किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती है। जबकि दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। लोग जनरेटर और इनवर्टर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। दिल्ली में बिजली का बिल शून्य आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी बांट रहे हैं, बिजली मुफ्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा आ गई तो ये मुफ्त बिजली बंद कर देंगे।

सरकारी स्कूल अच्छे हैं : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे हैं। दिल्ली सरकार आने से पहले स्कूल भवनों की छतें टूटी पड़ी थीं और फर्श टूटे हुए थे।ऐसे में सरकार ने स्कूल शानदार कर दिए, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किया था। मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां मुफ्त कर दीं और अस्पतालों में इलाज मुफ्त कर दिया। ये लोग सब बंद कर देंगे। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे जेल में इस वजह से नहीं डाला कि कोई गलत काम किया था, बल्कि दिल्ली के काम रोकने के लिए जेल में डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed