फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gautam Gambhir join election for BJP

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल, बोले- पीएम मोदी के विजन से हुआ प्रभावित

Fri, 22 Mar 2019 12:47 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: sapna singla Updated Fri, 22 Mar 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir join election for BJP
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गौतम गंभीर पीएम मोदी के विजन से काफी प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। क्रिकेट में भी गौतम गंभीर का बड़ा योगदान है। उनका वर्ल्ड कप में बड़ा योगदान था। टिकट के सवाल पर जेटली ने कहा कि इसके बारे में फैसला चुनाव समिति करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिना नाम लिए जेटली ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ क्रिकेटर पाकिस्तान के समर्थक हो गए हैं, लेकिन गंभीर वैसे नहीं है। 

इसके अलावा वित्त मंत्री जेटली ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर भी पलटवार किया। जो लोग देश को नहीं समझते हैं, वही ऐसे बयान देते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर कहा कि अब हम देश की रक्षा ही नहीं बल्कि प्रहार भी करते हैं। 

 

Gautam Gambhir join election for BJP
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए भाजपा का शुक्रिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed