फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former cop's daughter kidnapped to be sold

पुलिसवाले की बेटी का हो रहा था सौदा, मचा हंगामा

Thu, 05 Feb 2015 04:42 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
Former cop's daughter kidnapped to be sold

दिल्ली में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में कुछ कार सवार लोगों ने एक लड़की को अगवा कर लिया।

विज्ञापन


लड़की के पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की को अगवा करने के बाद उसे बेचने ले गए थे।

हालांकि कार चालक की सूझबूझ और लडकी की हिम्मत से कुछ ऐसा हुआ जो अपहरणकर्ताओं ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

कार रोककर जबरन ‌बिठाया कार में

Former cop's daughter kidnapped to be sold

दिलशाद गार्डन निवासी यशपाल सिंह दिल्ली के पूर्व पुलिसकर्मी हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी छुटकी बुधवार शाम करीब चार बजे अपनी सहेली के घर से लौट रही थी।

उसी दौरान एक में सवार महिला व युवक ने उसे जबरदस्ती पकड़कर कार में डाल दिया। छुटकी ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी देकर वो उसे आगरा ले आए। रात करीब साढ़े आठ बजे आगरे के किले के सामने उनकी कार रुकी।

इसके बाद महिला कार के बाहर जाकर किसी से फोन पर बात करने लगी और साथी युवक ने किसी से मोबाइल पर बात करके पैसे देकर छुटकी को ले जाने की बात करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ने युवती को ‌बिकने से बचाया

Former cop's daughter kidnapped to be sold

छुटकी के अनुसार जब दोनों आरोपियों ने फोन की अपनी बात खत्म कर ली तो फिर छुटकी को जबरन कार से उतारने की कोशिश करने लगे।

तब छुटकी ने कार के ड्राइवर को सारी बात बताकर उससे मदद मांगी। ड्राइवर ने राहगीरों की मदद से पिंकी व राजू को पकड़कर पुलिस में सूचना दे दी।

इसके बाद ड्राइवर ने कार को भीड़ को सुपुर्द किया और खुद को बचाने के लिए कार समेत फरार हो गया। भीड़ ने पिंकी और राजू को रकाबगंज थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

सेक्स रैकेट का हो सकता है खुलासा

Former cop's daughter kidnapped to be sold

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पिंकी व राजू सदर के मधु नगर के रहने वाले हैं। दोनों ने बताया कि वह छुटकी को उसकी एक रिश्तेदार महिला से सौदा करके यहां लाए थे।

एसपी सिटी सौरभ के अनुसार बुधवार रात को दिलशाद गार्डन में छुटकी के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पिंकी उर्फ रामवती और राजू उर्फ यशवंत के तार सेक्स रैकेज से जुड़े हैं। दोनों ने दिल्ली की कई यु‌वतियों को फंसाकर जिस्मफरोशी कराने की बात स्वीकार की है।

दोनों ने बताया कि वो दिल्ली से कॉन्ट्रैक्ट पर लड़कियों को लेकर आते हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed