{"_id":"97f276a41cef22594f887209154c8d87","slug":"former-cong-mla-joins-inld","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में कांग्रेस को एक और झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में कांग्रेस को एक और झटका
ब्यूरो/अमर उजाला,गुड़गांव
Updated Tue, 25 Mar 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी जनसभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक भूपेंद्र चौधरी ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। वे 2005 से 2009 तक पटौदी से कांग्रेस के विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर हो चुकी है और प्रॉपर्टी डीलरों की पार्टी बनकर रह गई है। सांसद राव इंद्रजीत पर आरोप लगाया कि दस साल तक गुड़गांव से सांसद रहकर सरकार की मलाई उड़ाई और अब हार देखते हुए मोदी के कसीदे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Live Update: 25 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
रक्षा राज्यमंत्री रहते हुए भी वह आयुध डिपो को गुड़गांव से हटा न सके। उन्होंने कहा कि इनेलो ने 900 मीटर के घेरे में आने वालों को उजड़ने से बचाने व उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाने के प्रयास किए।
चौधरी अभय सिंह चौटाला व अशोक अरोड़ा दोनों ने कहा कि इनेलो जात-पात, धर्म-मजहब के नाम पर बांटने की राजनीति नहीं करती। सभा में उन्होंने लोगों से पार्टी को समर्थन देने की अपील की।
पढ़ें: पत्नी और बेटियों के सहारे हैं ये नेता
मौके पर पार्टी प्रत्याशी जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, पटौदी के विधायक गंगाराम, पूर्व विधायक शहीदा खान आदि मौजूद थे।