फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former colleague Yadav support's Jan Lokpal on conditional basis

जनलोकपाल को सशर्त समर्थन देंगे योगेंद्र यादव

Wed, 02 Dec 2015 11:16 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
former colleague Yadav support's Jan Lokpal on conditional basis

योगेंद्र यादव का दावा है कि केजरीवाल सरकार अगर 2014 का लोकपाल बिल सदन में पेश करती है तो स्वराज अभियान सरकार के साथ खड़ा होगा।

विज्ञापन


ऐसे में इसे लागू कराने के लिए अगर केंद्र सरकार से टकराना पड़ा तो अभियान पीछे नहीं हटेगा। योगेंद्र यादव ने बुधवार को वीमेन प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों से ये बातें कहीं।

योगेंद्र ने कहा कि दिल्ली सरकार से लड़ाई जनलोकपाल कानून के बुनियादी सिद्धांतों को लेकर है। पिछली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा में लोकपाल बिल पेश करने में नाकाम रहे थे।

विज्ञापन

केजरीवाल 2014 वाला बिल लाने से डर रहे हैं

former colleague Yadav support's Jan Lokpal on conditional basis

49 दिनों की सरकार से इस्तीफा देते वक्त उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कही थी। योगेंद्र ने सवाल किया कि पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर वह 2014 वाला बिल लाने से डर रहे हैं।


जबकि पुराना बिल भी उनकी सरकार ने ही तैयार करवाया था। योगेंद्र यादव ने कहा कि स्वराज अभियान दिल्ली सरकार के इस झूठ का उजागर कर रहा है।

जन दबाव में ही सही, अगर सरकार 2014 वाले बिल को सदन में रखती है तो अभियान सरकार के साथ खड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed