फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheela Dixit Former CM Will take Charge Today

शीला दीक्षित तीन सहयोगियों के साथ आज संभालेंगी दिल्ली कांग्रेस की कमान

Wed, 16 Jan 2019 04:20 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: shubham Updated Wed, 16 Jan 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
Sheela Dixit Former CM Will take Charge Today
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित आज अपने तीन सहयोगियों के साथ कार्यभार संभालेगी। इस अवसर कई केंद्रीय नेताओं के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


शीला दीक्षित को हालही में पूर्व अध्यक्ष अजय माकन के स्थान पर नियुक्त किया गया था। हालत यह है कि प्रदेश कार्याल डीडीयू के आसपास शीला दीक्षित के बैनरों से पूरा इलाके भर गया है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में भी शीला दीक्षित के कार्यालय को पूरी साजसज्जा के साथ तैयार कर दिया गया है। शीला के साथ नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हारूण युसूफ, राजेश लिलोठिया व देवेन्द्र यादव भी कार्यभार संभालेगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला के कार्यभार संभालने के मुद्देनजर पूरी तैयारियां कर ली गई है। शीला दीक्षित तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी है ऐसे में उनके केबीनेट सहयोगी रहे कांग्रेसी नेताओं ने पूरी तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया। वहीं मंगलवार को भी वे समारोह को सफल बनाने की तैयारियों में लगे रहे। 

प्रदेश कार्यालय में अब तक नजर न आने वाले नेताओं का जमघट लगा रहा, वहीं अजय माकन के समय प्रदेश कार्यालय में नजर आने वाले अधिकांश नेता गाहब है। वे या तो बीमार है या फिर कहीं बाहर है। यानि उनका विरोध है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शीला दीक्षित ऐसे नेताओं पर नजर रखे हुए है और जल्द ही उन्हें मनाया जाएगा ताकि कांग्रेस को एकजुट कर नई दिशा दी जा सके। 

शीला दीक्षित के शपथग्रहन समारोह में सभी पूव्र सांसदों, विधायकों व पार्षदों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। शथप ग्रहन समारोह को एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन का रूप देने का पूरा प्रयास किया गया है ताकि आप व भाजपा को संदेश दिया जा सके कि वे अब कांग्रेस को हल्केपन से न ले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed