फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former CM Atishi detained by Delhi Police during anti-demolition protest

'झुग्गी वालों की हाय लगेगी': पूर्व सीएम आतिशी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, भाजपा और CM रेखा पर कसा तंज

Tue, 10 Jun 2025 01:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 01:38 PM IST
सार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, क्योंकि उन्होंने कालकाजी के भूमिहीन कैंप में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन किया। हिरासत में लिए जाने के दौरान आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तीखा हमला किया। 

विज्ञापन
Former CM Atishi detained by Delhi Police during anti-demolition protest
आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री को भूमिहीन कैंप पर एक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मद्रासी कैंप, वजीरपुर के बाद अब कालकाजी के भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर कार्रवाई का आम आदमी पार्टी खुलकर विरोध कर रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस कान खोलकर सुन ले, उसकी तानाशाही और बुलडोजर एक्शन के खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। हम ना तुमसे डरते हैं और न तुम्हारी पुलिस से।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा और रेखा गुप्ता को झुग्गी वालों की हाय लगेगी'
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा और रेखा गुप्ता को झुग्गीवासियों का श्राप लगेगा। आतिशी ने कहा कि भाजपा कल इन झुग्गियों को ध्वस्त करने जा रही है और मुझे आज जेल भेजा जा रहा है, क्योंकि मैं इन झुग्गीवासियों के लिए आवाज उठा रही हूं। भाजपा और रेखा गुप्ता को झुग्गी वालों की हाय लगेगी। भाजपा कभी वापस नहीं आएगी।


'डीडीए ने दिया था नोटिस'
इससे पहले सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद दक्षिण दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन में भूमिहीन कैंप के सभी निवासियों को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें अवैध झोपड़ियों के आगामी विध्वंस को देखते हुए अपने परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया।

नोटिस के अनुसार, निवासियों को तीन दिनों के भीतर स्वेच्छा से घर खाली करने के लिए कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि इसका पालन न करने पर अधिकारियों द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। डीडीए ने आगे लिखा कि तोड़फोड़ के दौरान झोपड़ियों के अंदर छोड़ा गया कोई भी सामान हटा दिया जाएगा और एजेंसी को व्यक्तिगत संपत्ति को किसी भी तरह के नुकसान या क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा।


डीडीए ने निवासियों से शांति बनाए रखने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है ताकि सुचारू और व्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर लोगों के घरों, दुकानों और उनकी नौकरियों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा में मद्रासी कैंप में तोड़फोड़ अभियान चलाया था, क्योंकि अधिकारियों ने बारापुला नाले के साथ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अदालती आदेश पर काम किया। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा हादसा: द्वारका के एक अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चों की गई जान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed