{"_id":"5b73168142c7927e3c245557","slug":"former-chief-minister-sheila-dixit-gets-approval-for-surgery-in-france","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम शीला दीक्षित को है हाई रिस्क बीमारी, फ्रांस में सर्जरी के लिए मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम शीला दीक्षित को है हाई रिस्क बीमारी, फ्रांस में सर्जरी के लिए मिली मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को फ्रांस में सर्जरी कराने के लिए दिल्ली सरकार से मंजूरी मिल गई। बताया जा रहा है कि 16 अगस्त तक उन्हें लिखित में अनुमति दे दी जाएगी। मंगलवार को दिल्ली सरकार की चार सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित हाई रिस्क बीमारी से ग्रस्त हैं।
फ्रांस में उनका उपचार बेहतर तरीके से किया जा सकता है। शीला का पहले भी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। साथ ही उनकी कुछ रक्त धमनियों में ब्लॉकेज भी आए हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें बेहतर चिकित्सीय संस्थान और डॉक्टर मिलना चाहिए।
वहीं, शीला दीक्षित का कहना है कि उन्होंने अपने उपचार के लिए सरकार को मंजूरी के लिए आवेदन दिया था। सिंतबर के पहले सप्ताह में सर्जरी के लिए फ्रांस जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा है कि अभी फ्रांस में डॉक्टरों ने ऑपरेशन की तारीख नहीं दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों से परीक्षण कराया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें फ्रांस के यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉ. थामस से उपचार कराने की सलाह दी थी।

Trending Videos
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य योजना (डीजीएचएस) कार्ड धारकों के लिए नियम है कि अगर वे किसी बीमारी का इलाज विदेश में कराना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार से मंजूरी जरूरी होता है।
सरकार कमेटी गठित कर यह तय करती है कि उस बीमारी का उपचार दिल्ली या देश के किसी अन्य शहर में उपलब्ध है अथवा नहीं। इसके बाद ही आवेदक को मंजूरी दी जाती है।
सरकार कमेटी गठित कर यह तय करती है कि उस बीमारी का उपचार दिल्ली या देश के किसी अन्य शहर में उपलब्ध है अथवा नहीं। इसके बाद ही आवेदक को मंजूरी दी जाती है।