{"_id":"5b4b8f3e4f1c1b44748b4e4b","slug":"former-chief-minister-nd-tiwari-is-getting-dialysis-five-times-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम एनडी तिवारी की एक हफ्ते में 5 बार डायलिसिस, लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा ब्लड प्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम एनडी तिवारी की एक हफ्ते में 5 बार डायलिसिस, लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा ब्लड प्रेशर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का सप्ताह में पांच बार डायलिसिस हो चुका है। लंबे समय से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती एनडी तिवारी की हालत जुलाई के शुरूआत से ही नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। नतीजतन एक हफ्ते में उनका 5 बार डायलिसिस किया गया है। उनके क्रिएटिनिन का स्तर भी बहुत बढ़ा हुआ पाया गया है।
बताया गया है कि उनका ब्लड प्रेशर भी लगातार खतरनाक स्तर पर जा रहा है। वहीं, उन्हें बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण ने भी चपेट में ले लिया है।
एनडी तिवारी को डीप वेन थ्रोम्बोसिस भी हो गई है। जिस कारण पैर में अकड़न की समस्या भी उभर आई है। वह दस महीने से साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।