{"_id":"aae3165272d4afee5e4154e69e71d34c","slug":"former-cabinet-minister-babu-singh-kushwaha-want-to-sell-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट बेचना चाहते हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट बेचना चाहते हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा मधुबन-बापूधाम योजना के 300 मीटर के प्लाट को बेचना चाहते हैं। प्लाट पर एसबीआई लखनऊ सचिवालय शाखा से लोन है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा चर्चित एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में 13 मार्च 2012 से डासना जेल में बंद हैं। अपनी अर्जी में बाबू सिंह कुशवाहा ने बताया है पत्नी शिवकन्या कुशवाहा के माध्यम से केएम-46, कविनगर निवासी मिथलेश पत्नी विनय कुमार से प्लाट का सौदा कर लिया है।
विज्ञापन
बयाने के 20 लाख भी प्राप्त कर लिए हैं। उनका कहना है कि उन पर कई केस विचाराधीन हैं। इनकी पैरवी के लिए धन की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी को पंजीकृत कराने की अनुमति आवश्यक है। उन्हें नियमानुसार पुलिस कस्टडी में सब रजिस्ट्रार कार्यालय गाजियाबाद तक भेजने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन