फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former bjp mla vijay jolly robbed while having golgappas in south delhi

गोलगप्पा खा रहे थे भाजपा के ये बड़े नेता और चोर ले गए लैपटॉप और कैमरा

Fri, 02 Jun 2017 09:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
former bjp mla vijay jolly robbed while having golgappas in south delhi
व‌िजय जॉली की कार लूटी - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स

गोलगप्पा ऐसी चीज है जिसे हर कोई पसंद करता है। लेकिन अगर यही गोलगप्पा खाते-खाते आपका कीमती सामान चोरी हो जाए तो ये आपको काफी महंगा पड़ सकता है।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक विजय जॉली के साथ जो दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय में सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर गोलगप्पे खा रहे थे और कुछ बदमाश उनकी कार में रखा लैपटॉप, कैमरा और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए।
विज्ञापन


विजय जॉली के अनुसार उन्होंने घटना के तुरंत बाद दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को देखा था और उनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन ट्रैफिक जाम की वजह से वो भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जॉली ने साकेत पुलिस स्टेशन को संपर्क किया और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि अब भी चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। दिल्ली भाजपा के जनरल सेक्रेटरी और उपाध्यक्ष रह चुके ‌विजय जॉली ने बताया कि वो संगम विहार के अपने दफ्तर से बुधवार को जनकपुरी जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed