फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former army sergeant was giving secret information to ISI

सेना का हवलदार ISI को दे रहा था गुप्त जानकारी

Wed, 02 Dec 2015 02:29 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
Former army sergeant was giving secret information to ISI

आईएसआई एजेंट कफायतुल्ला और अब्दुल रशीद को जम्मू कश्मीर में तैनात सेना का एक पूर्व हवलदार भी गुप्त सूचनाएं दे रहा था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इसकी पहचान कर ली है।

विज्ञापन


यह अब्दुल रशीद का रिश्तेदार है। दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो रही है। इसके अलावा पुलिस टीम अब्दुल रशीद के सुपरवाइजरी अधिकारी को लेकर बीएसएफ की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने मीडिया बताया कि जम्मू-कश्मीर में तैनात रहा एक आर्मी मैन का नाम सामने आया है। यह गुप्त जानकारी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पुलिस टीम जम्मू कश्मीर जा रही है

Former army sergeant was giving secret information to ISI

दिल्ली पुलिस की टीम जवान को पकड़ने व पूछताछ के लिए मंगलवार रात करीब 9 बजे जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो रही है। दो इंस्पेक्टर की देखरेख में टीम जम्मू कश्मीर जा रही है।


दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब्दुल रशीद जिस कार्यालय में तैनात था, उसके कंप्यूटर, हार्डडिस्क व अन्य सामान जब्त करना है, इसलिए पुलिस टीम जम्मू कश्मीर जा रही है।

दिल्ली पुलिस को आरोपियों के कब्जे से कुछ मेमोरी कार्ड मिले हैं। उनके मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। आरोपी वाट्सऐप के जरिए पाकिस्तान को गुप्त जानकारी भेजने के बाद वाट्सऐप को डिलीट कर देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed