{"_id":"464ce7342c77477f0c6e77dbe5503a9e","slug":"former-aap-mla-hostage-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में AAP के पूर्व विधायक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में AAP के पूर्व विधायक को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के विकासपुरी से ‘आप’ के विधायक रहे महेंद्र यादव को बृहस्पतिवार को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पेयजल की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने यादव को कुछ देर तक बंधक बनाए रखा। लंबी कहासुनी के बाद पूर्व विधायक को छोड़ा।
दरअसल, विकासपुरी विधानसभा के अधीन रिसाला गार्डन में कई दिनों से जल बोर्ड का पानी नहीं आ रहा है। समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने फोन कर महेंद्र यादव को बुलाया। पूर्व विधायक के आने पर नारेबाजी करते हुए लोगों ने उन्हें घेर लिया।
निवासियों का कहना था कि जब तक समस्या हल नहीं होती, यादव यहां से नहीं जाने देंगे। वहीं, इससे इनकार करते हुए महेंद्र ने बताया कि बीएसईएस ने केबल डालने के लिए खुदाई की थी। इससे जल बोर्ड की पाइप डैमेज हो गई। लोगों का गुस्सा जायज है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।