फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Forest department changes tree transplantation rules, now geo-tagged photos are mandatory

Delhi NCR News: वन विभाग ने पेड़ ट्रांसप्लांटेशन नियमों में किया बदलाव, अब जियो-टैग्ड फोटो जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
-नई गाइडलाइंस के अनुसार, पेड़ ट्रांसप्लांट करने से पहले, रूट बॉल तैयार करते समय, ट्रांसपोर्ट के दौरान और ट्रांसप्लांटेशन के तुरंत बाद कम से कम तीन अलग-अलग एंगल से तस्वीरें ली जानी चाहिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के वन और वन्यजीव विभाग ने पेड़ ट्रांसप्लांटेशन के नियमों में बदलाव करते हुए डीपीटीए ई-फॉरेस्ट पोर्टल पर जियो-टैग्ड फोटो अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों की सही जगह और उनकी स्थिति को बेहतर ढंग से मॉनिटर करना है। नई गाइडलाइन के अनुसार, पेड़ ट्रांसप्लांट करने से पहले, रूट बॉल तैयार करते समय, ट्रांसपोर्ट के दौरान और ट्रांसप्लांटेशन के तुरंत बाद कम से कम तीन अलग-अलग एंगल से तस्वीरें ली जानी चाहिए। यूजर एजेंसियां और संबंधित लोग पोर्टल पर हर स्टेज की डिटेल और अधिकतम तीन फोटो अपलोड करेंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, ट्रांसप्लांट के बाद पेड़ों की हालत पर निगरानी बनाए रखने के लिए तीन महीने के गैप पर जियो-टैग्ड फोटो अपडेट जमा करना जरूरी होगा। यह अपडेट 36 महीने तक जारी रहेगा, ताकि अधिकारियों को पेड़ों की बढ़वार और स्वास्थ्य का पूरा रिकॉर्ड मिल सके। पोर्टल एजेंसियों को ट्रांसप्लांटेशन साइट की केएमएल फाइल, साइट की फोटो, खर्च की डिटेल और अन्य संबंधित जानकारी अपलोड करने की भी अनुमति देता है। इससे अधिकारियों को पेड़ों की सही लोकेशन और समय के साथ उनकी प्रगति ट्रैक करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन और वन्यजीव विभाग ने वेस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ और साउथ डिवीजन के अधिकारियों से कहा है कि वे पेड़ ट्रांसप्लांटेशन परमिशन से जुड़ी सभी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही, नए फॉर्म के काम करने के तरीके पर सात दिनों के अंदर फीडबैक दें। अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों की मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग को और मजबूत बनाएगा और भविष्य में पेड़ों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article