सुइसाइड नोट में पूजा की ही है हैंडराइटिंग, फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार पूजा तिवारी की मौत के चार दिन बाद सामने आए सुइसाइड नोट की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक सुइसाइड नोट में पूजा की ही हैंडराइटिंग है, हालांकि जांच अधिकारी तफ्तीश का मामला बता कर रिपोर्ट के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
मालूम हो कि सुइसाइड नोट में पूजा ने अपनी मौत का जिम्मेदार डॉ. अनिल गोयल उनकी पत्नी और एक न्यूज पोर्टल के संचालक को बताया था। नोट की सत्यता साबित होने के बाद पुलिस इन पर शिकंजा कस सकती है।
पत्रकार पूजा तिवारी ने भ्रूण हत्या के खिलाफ एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। स्टिंग में किसी डॉ. धवल ने गर्भपात कराने के लिए आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. अनिल गोयल की पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गोयल से मिली भगत होने का दावा किया था।
अमित ने पुलिस को पूजा का सुइसाइड नोट दिया था
डॉ. गोयल ने पूजा तिवारी और अनुज मिश्रा के खिलाफ अप्रैल माह में सेंट्रल थाने में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पूजा तिवारी को सुरक्षा देने के नाम पर इंस्पेक्टर अमित ने एनआईटी पांच से सेक्टर 46 सद्भावना अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट में शिफ्ट कराया था।
22 अप्रैल को फ्लैट में पूजा की इंदौर की दोस्त आमरीन भी रहने आ गई थी। 1 मई की रात पूजा और अमित में झगड़ा हुआ था। रात करीब एक बजे पूजा की संदिग्ध हालात में फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी।
पूजा के परिजनों ने डॉ. दंपति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस दौरान पूजा के दोस्त भरत से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। घटना के तीसरे दिन इंस्पेक्टर अमित ने पुलिस को पूजा का सुइसाइड नोट दिया था।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सुइसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए मधुबन भेज दिया था। सूत्रों के मुताबिक सुइसाइड नोट में लिखावट पूजा की ही होने की रिपोर्ट फोरेंसिक लैब से आई है। मामले की जांच कर रही एसआईटी प्रमुख एसीपी आस्था मोदी ने रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन जांच ठीक दिशा में जाने की बात कही।