फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foreign national staying illegally arrested

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
निहाल विहार में रह रहा था विदेशी, गश्त करने के दौरान पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

पुलिस ने निर्वासन की प्रक्रिया के लिए हिरासत केंद्र में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे विदेशी नागरिक को पकड़ा है। वह वीजा नियमों का उल्लंघन कर निहाल विहार में रह रहा था। आरोपी नागरिक की पहचान गाम्बिया निवासी कंदेश के रूप में हुई है। पुलिस उसकी निर्वासन की प्रक्रिया में जुटी है।

जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर को निहाल विहार थाने की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक विदेशी नागरिक को इलाके में संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। उसे सत्यापन के लिए रोका और वीजा व पासपोर्ट दिखाने के लिए कहा लेकिन वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गाम्बिया निवासी कंदेश के रूप में बताई। उसने बताया कि उसका वैध पासपोर्ट नहीं है और उसका वीजा पहले ही समाप्त हो चुका है। वह यहां अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस टीम ने कंदेश को उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के समन्वय में निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल उसे नरेला के लामपुर स्थित हिरासत केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed