फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foreign currency of 15 lakh rupees found with passenger at Delhi airport, passenger handed over to customs

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिली 15 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा, यात्री को सीमा शुल्क विभाग को सौंपा गया 

Tue, 29 Dec 2020 09:20 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 29 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Foreign currency of 15 lakh rupees found with passenger at Delhi airport, passenger handed over to customs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री को 15 लाख रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा है। यात्री अफगानिस्तानी मूल का है। उसके पास से तीन लाख अफगानी मुद्रा भी मिली है। यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब सवा 12 बजे हवाई अड्डा पर मौजूद सीआर्सएसएफ की सर्तकता टीम ने टर्मिनल तीन पर एक विदेशी यात्री को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखकर उसे हिरासत में लिया। जवानों ने एक्स-रे मशीन पर यात्री के बैग की जांच की। जिसमें संदिग्ध चीज दिखने पर बैग की तलाशी ली गई। बैग में रखे यात्री के जैकेट के जेब से तीन लाख अफगानी मुद्रा और 17,800 यूएस डॉलर मिला। विदेशी मुद्रा के बारे में यात्री कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। यात्री की पहचान अफगान निवासी अब्दुल वली रोहानी के रूप में हुई। वह काबूल जाने के लिए हवाई अड्डा पर आया था। सीआईएसएफ ने यात्री को सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed