{"_id":"6ab6679524e7fb3d340c9c1a","slug":"youth-congress-protests-demanding-the-resignation-of-cec-gyanesh-kumar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156476-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीईसी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का निर्वाचन सदन कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीईसी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का निर्वाचन सदन कूच
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा
एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन सदन की ओर मार्च किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें डीडीयू मार्ग पर रोक दिया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आईपी एस्टेट थाने पहुंचाया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजीव भवन से निर्वाचन सदन की ओर निकले। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची में हुए बदलावों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े फैसलों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग की।
यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पर हजारों कार्यकर्ता आंदोलन के लिए तैयार मिलेंगे। उन्होंने मांग पूरी होने तक विरोध जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
सीईसी इस्तीफा देकर आरोपों की जांच का सामना करें : युवा कांग्रेस
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग की ओर मार्च किया लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया। चिब ने कहा कि चुनाव आयोग सांविधानिक संस्था है और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सीईसी से इस्तीफा देकर आरोपों की जांच का सामना करने की मांग की। युवा कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता, चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। संवाद