{"_id":"68ed081c68a24bf35b0f2461","slug":"for-the-first-time-the-entire-ramlila-will-be-staged-at-aiims-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-108432-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में पहली बार संपूर्ण रामलीला का मंचन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में पहली बार संपूर्ण रामलीला का मंचन आज
विज्ञापन
नई दिल्ली। एम्स में दीपोत्सव-2025 के तहत पहली बार मंगलवार को संपूर्ण रामलीला का मंचन किया जाएगा। एम्स के जेएल ऑडिटोरियम में शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले रामलीला मंचन को आम लोग भी देख सकेंगे।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव के तत्वावधान में रघुकुल नायक श्रीरामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रोफेसर संजय राय ने बताया कि आरडीए, कर्मचारी यूनियन सहित सहित कई दूसरे संगठन मिलकर रामलीला मंचन का पहली बार आयोजन कर रहे है।
संस्था के सदस्य कनिष्क यादव ने बताया कि तीन घंटे की संपूर्ण रामलीला होगी। एक हजार लड्डू का भोग लगाया जाएगा। भगवान राम की 100 दीयों से आरती होगी। उससे पहले अंधकार पर रोशनी की विजय विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ब्यूरो