फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For the first time, the BJP organized an event on Makar Sankranti to woo the people of Purvanchal.

Delhi NCR News: भाजपा ने पूर्वांचलियों को साधने के लिए पहली बार किया मकर संक्रांति पर आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी शिरकत की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा ने पूर्वांचल समाज को साधने के लिए पहली बार मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में दही-चूड़ा, गुड़, लिट्टी-चोखा के सहभोज के साथ संगीत कार्यक्रम भी रखा गया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि पूर्वांचल समाज को राजनीतिक रूप से और मजबूती से जोड़ने की रणनीति का हिस्सा है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बसे पूर्वांचल मूल के मतदाता लंबे समय से सभी दलों के लिए अहम वोट बैंक रहे हैं। भाजपा ने अब इसे संगठित और सक्रिय करने के लिए पूर्वांचल मोर्चा के जरिए विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की है।

अध्यक्षता प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने की, जबकि संयोजन पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने संभाला। इस मौके पर नितिन नबीन ने कहा कि मकर संक्रांति नई रोशनी, नई उमंग और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देती है। उन्होंने पूर्वांचल समाज की मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए इसे भाजपा की चुनावी सफलता का मजबूत आधार बताया। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मकर संक्रांति का यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि पूर्वांचल समाज की संगठनात्मक शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सत्ता वापसी में पूर्वांचल समाज की निर्णायक भूमिका रही है। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मंच से पूर्वांचल समाज को दिल्ली की अर्थव्यवस्था की नींव बताते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब सरकार का फोकस सिर्फ जनचेतना नहीं, बल्कि तेज विकास पर है और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी गायक पवन सिंह के गीतों पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed