{"_id":"6a09b29e6afc8e2df009a68c","slug":"for-the-first-time-in-the-district-a-four-day-free-residential-health-camp-was-organised-for-senior-citizens-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-124201-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए चार दिवसीय नि:शुल्क आवासीय स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए चार दिवसीय नि:शुल्क आवासीय स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चार दिवसीय नि:शुल्क आवासीय स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शहर के इतिहास में पहली बार आयोजित इस विशेष शिविर में सीनियर सिटीजन को अस्पताल में भर्ती कर उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की द्वारा उपचार किया गया। शिविर का नेतृत्व सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।
शिविर में शामिल वरिष्ठ नागरिकों के रहने, भोजन, जांच, दवाइयों और उपचार की पूरी व्यवस्था निशुल्क रही। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को घर से अस्पताल तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई। चार दिनों तक चले इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न मेडिकल जांचें की गई और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। उपचार के बाद सभी प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाजहित में सराहनीय पहल बताया। सभा पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन का सहयोग के लिए आभार जताया।