फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For the first time, 160 policemen will be monitoring the elections with body cameras.

Delhi NCR News: चुनाव में पहली बार 160 पुलिसकर्मी शरीर पर कैमरे लगाकर करेंगे निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
नॉर्थ कैंपस में 600 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, कई इंस्पेक्टर व एसीपी भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छात्रसंघ चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने डीयू नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहली बार 160 पुलिसकर्मी बॉडी वार्न कैमरों के साथ कैंपस में तैनात होेंगे। पुलिसकर्मियों की बॉडी पर लगा कैमरा कैंपस की हर गतिविधियों को रिकॉर्ड करेगा। कुछ भी गड़बड़ होने पर तुरंत पुलिस एक्शन लेकर चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्वक कराने का प्रयास करेगी।
उत्तरी जिला पुलिस के उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि डीयू में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के अलावा ड्रोन से निगरानी करने का फैसला किया गया है। विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा को देखते हुए 600 से अधिक पुलिसकर्मी पूरे कैंपस में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कैंपस में अस्थायी रूप से 66 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे कैंपस में निगरानी रखने के लिए इस बार ड्रोन से नजर रखी जाएगी। पुलिस ने छात्रा मार्ग स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर से सभी सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कैंपस को तीन जोन में बांटा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यूनिवर्सिटी कैंपस को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत एक्शन हो सके। इसके अलावा बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीमें गश्त पर रहेंगी। उत्तरी जिला पुलिस के उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि इस बार तकनीक के इस्तेमाल से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त तथा पारदर्शी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed