फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For the 2,153 sports quota seats at DU, a separate application must be submitted.

Delhi NCR News: डीयू में स्पोर्ट्स कोटा की 2153 सीटों के लिए आवेदन फॉर्म से अलग से करना होगा आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
पचास फीसदी ट्रायल स्कोर, 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर और 25 फीसदी सर्टिफिकेट स्कोर से संयुक्त स्पोर्ट्स मेरिट बनेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में के तहत स्पोर्ट्स कोटा में दाखिले के लिए सीटों की घोषणा की है। कोटे में 65 कॉलेजों में 28 खेलों के लिए 2153 सीटों पर दाखिले होंगे। इसमें 1119 सीटें छात्रों व 1034 सीटें छात्राओं के लिए हैं। डीयू की आवेदन की रेस में इस कोटे के लिए छात्रों को अलग से आवेदन करना है। इसके साथ ही अलग-अलग खेल के लिए अलग शुल्क का भुगतान करना होगा।

स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए पचास फीसदी ट्रायल स्कोर, 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर और 25 फीसदी सर्टिफिकेट स्कोर को देखा जाएगा। इसके आधार पर एक संयुक्त स्पोर्ट्स मेरिट बनेगी। सीयूईटी क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अपनी खेल उपलब्धियों के आधार पर ट्रायल में भाग लेना होगा। ट्रायल में प्रदर्शन और खेल प्रमाणपत्रों की जांच के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्पोर्ट्स कोटा के तहत प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंक (75 में से 38) ट्रायल में प्राप्त करने होंगे ताकि वे अंतिम मेरिट सूची में शामिल हो सकें। ट्रायल के संबंध में विस्तृत शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। डीयू ने किसी भी बदलाव या अपडेट के लिए नियमित रूप से डीयू की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी। मालूम हो कि खेल कोटा से उन छात्रों का दाखिला होता है जो अपने खेल उपलब्धि के आधार पर कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed