फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For ten thousand farmers killed in Modinagar

मोदीनगर में दस हजार के लिए किसान की हत्या

Tue, 07 Oct 2014 09:17 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Tue, 07 Oct 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
For ten thousand farmers killed in Modinagar

भोजपुर थाना क्षेत्र के त्योड़ी गांव में दस हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में पांच हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किसान की हत्या कर दी। हमलावरों ने बीच बचाव करने पर किसान के भाई और भतीजे को भी लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके विरोध में मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


त्योड़ी गांव में फकरुद्दीन (65) परिवार समेत रहते हैं। फकरुद्दीन के बड़े बेटे जावेद ने बताया कि तीन माह पहले पिता ने मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के उलधन गांव निवासी शाहिद से 60 हजार रुपये में भैंस खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दस हजार रुपये बकाया थे। सोमवार शाम शाहिद अपने दो बेटों और दो अज्ञात लोगों के साथ किसान के घर आया और बकाया रुपये मांगने लगा। ईद की वजह से फकरुद्दीन ने तीन-चार दिन में रुपये देने की बात कही। आरोप है कि इतना सुनते ही आरोपियों ने तमंचे की बट से फकरुद्दीन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

बीच बचाव के लिए आए फकरुद्दीन के भाई कमरुद्दीन और भतीजे सलीम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और भाग गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायलों को लेकर भोजपुर थाने पहुंचे। गंभीर रुप से घायल फकरुद्दीन को चिकित्सकों द्वारा पहले मोदीनगर और बाद में दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से पीड़ित परिजन एवं ग्रामीण भड़क गए और मंगलवार सुबह उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीण मामला हत्या की धाराओं में दर्ज करने की मांग कर रहे थे।


एसओ ने जांच में एफआईआर हत्या की धाराओं में तरमीम करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी फिरोजी, बेटे जावेद, जाहिद और बेटी रहीसा, मुन्नी, गुड्डू का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed