{"_id":"ccb2fdf4ff8372b1b66434db6eade83d","slug":"for-security-of-women-players-cctv-will-be-installed-in-playing-ground-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा के लिए खेल परिसर में लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा के लिए खेल परिसर में लगेंगे सीसीटीवी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 23 Jan 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा को मद्देनजर सेक्टर 12 खेल परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। जिला उपायुक्त ने परिसर में 12 कैमरे लगाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी रमेश जांगड़ ने बताया कि उपायुक्त को सीसीटीवी कैमरे का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी कार्यालय में इसका कंट्रोल रूम बनेगा। इसके अलावा खेल परिसर में बाहरी तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए गेट पर तीन सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। गेट पर रजिस्टर में एंट्री के बाद ही परिसर में घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन