फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for questioning Mehar tarar talking with pakistan

मेहर से पूछताछ पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने दी सफाई

Fri, 20 Mar 2015 05:49 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
for questioning Mehar tarar talking with pakistan

सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार मेहर तरार से जल्द ही दिल्ली पुलिस पूछताछ कर सकती है। सूत्रों की मानें तो सुनंदा की हत्या के मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने पाकिस्तानी हाई कमीशन से सुनंदा पुष्कर से एक मीटिंग कराने के लिए बातचीत भी की है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस बारे में एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तानी हाई कमीशन को पत्र भी लिखा गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि अगर जरूरत हुई तो मेहर से बात की जा सकती है क्योंकि वह इस मामले पर कुछ प्रकाश डाल सकती हैं।
विज्ञापन

ट्वीट कर तरार ने कहा था कि वो कोई कमेंट नहीं करना चाहती

for questioning Mehar tarar talking with pakistan

इस मामले पर अपनी राय देते हुए मेहर तरार ने ट्वीट कर कहा था कि इस बारे में मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती और यही मेरा कमेंट है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

इस चर्चा के बीच शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मेहर तरार से पूछताछ की जा सकती है।

हालांकि पुलिस कमिश्नर बीएस-बस्सी ने पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क किए जाने की बात से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि हमनें अब तक पाकिस्तानी हाई कमीशन से कोई संपर्क नहीं किया है। इस तरह की खबरों का उन्होंने पूरी तरह खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed