फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for just rs 100 a man stabbed a screwdriver in the chest of a friend in kalyan puri area delhi

सीने से निकला खून का फव्वारा: महज 100 रुपये के लिए दोस्त के सीने में घोंप दिया पेचकस, भाई बाइक पर ले गए अस्पताल

Tue, 22 Mar 2022 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Mar 2022 01:38 AM IST
सार

लोगों ने बताया कि सतीश ने प्रदीप की छाती में पेचकस मार दिया है। दीपक और गोकुल घायल भाई को बाइक पर बिठाकर नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
for just rs 100 a man stabbed a screwdriver in the chest of a friend in kalyan puri area delhi
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुरी इलाके में महज 100 रुपये के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की छाती में पेचकस घोंप दिया। युवक की छाती से खून का फव्वारा छूटा तो परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पीड़ित प्रदीप (34) की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान सतीश ने सौ रुपयों को लेकर हुए झगड़े में उसे चाकू मारने की बात की है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रदीप अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी चार-ब्लॉक में रहता है। वह एक निजी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। इसके परिवार में बड़ा भाई दीपक श्रेष्ठ के अलावा छोटा भाई गोकुल है। रविवार देर रात को प्रदीप घर के पास खड़ा था। अचानक दीपक ने भाई के चिल्लाने की आवाज सुनी। वह भागकर बाहर गया तो टेंट हाउस के करीब प्रदीप जमीन पर जख्मी पड़ा था। उसकी छाती से तेज खून बह रहा था। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सतीश ने प्रदीप की छाती में पेचकस मार दिया है। दीपक और गोकुल घायल भाई को बाइक पर बिठाकर नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed