फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For dinner called student and then raped

खाना खाने के लिए होटल बुलाई छात्रा और फिर रेप

Mon, 25 May 2015 09:54 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
For dinner called student and then raped

करोलबाग स्थित एक होटल में 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी संदीप (28) पीड़िता के चचेरे भाई का परिचित है।

विज्ञापन


करोलबाग थाना पुलिस ने संदीप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ,19 वर्षीय छात्रा मूलत: देहरादून की रहने वाली है। उसका चचेरा भाई बागपत में रहता है। छात्रा 2 मई को अपने चचेरे भाई के पास गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान संदीप भी बागपत पहुंचा था। दोनों की वहां मुलाकात हुई। संदीप ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

खाना खाने के लिए होटल बुलाया, रेप

For dinner called student and then raped

उसके बाद दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। 20 मई को छात्रा मालवीय नगर में रहने वाली एक सहेली के घर पहुंची। संदीप ने छात्रा को फोन कर उसे करोलबाग स्थित एक  होटल में खाना खाने के लिए बुलाया।

छात्रा का आरोप है कि खाना खाने के बाद संदीप ने उससे दुष्कर्म किया। उसने देहरादुन पहुंचने के बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने रविवार को दिल्ली पहुंचकर करोलबाग थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक ,मूलत: सोनीपत के रहने वाले संदीप के पिता कारोबारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed