फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For convenience, concessions are expected to be increased in the delhi metro 

सहूलियत के लिए मेट्रो में भी रियायतें बढ़ाए जाने की उम्मीद

Fri, 02 Jul 2021 05:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 02 Jul 2021 05:22 PM IST
सार

  • मेट्रो में 10-15 फीसदी यात्रियों को मिल रहा है सफर का मौका

विज्ञापन
For convenience, concessions are expected to be increased in the delhi metro 
delhi metro - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए लागू पाबंदियों के बीच सात जून से मेट्रो सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गईं। नियमों के पालन और बंदिशों के कारण मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या घटकर 10-15 हो गई। बंदिशों के कारण यात्रियों को स्टेशनों के बाहर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अनलॉक-5 में भी मेट्रो को 50 फीसदी क्षमता के साथ परिचालन की इजाजत है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)ने यात्रियों की बढ़ती परेशानी पर चिंता जताते हुए दूसरी गतिविधियों की तर्ज पर मेट्रो सेवाओं में भी और रियायत की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


डीएमआरसी की ओर से हाल ही में यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए एक फीट की दूरी पर खड़े होकर सफर करने की भी इजाजत मांगी गई। मेट्रो स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लग रही लंबी लाइनों के बारे में डीएमआरसी का कहना है कि कोविड-19 महामारी काल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियातों का पालन किया जा रहा है। क्षमता चूंकि कम है, इसलिए स्टेशनों के बाहर यात्रियों को रोकना पड़ रहा है। यह भी कहना है कि मेट्रो के फेरे भी लॉकडाउन से पहले की तरह कर दी गई हैं। 2-2.5 मिनट के अंतराल पर कई लाइनों पर मेट्रो उपलब्ध है जबकि कुछ लाइनों पर मेट्रो का अंतराल करीब पांच मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed