{"_id":"5a2d6f134f1c1b78548c24f5","slug":"foot-march-for-awareness-towards-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल मार्च निकालकर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल मार्च निकालकर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
foot march
- फोटो : लाल सिंह
पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को आईवीएस स्कूल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के 250 छात्रों के अलावा हरा जीवन व जन जागृति एनजीओ ने कार्यक्रम में भागीदारी दी।
विज्ञापन
स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि इस दौरान पोस्टर व बैनर लेकर सेक्टर-02 स्थित कैंपस से सेक्टर-15 तक पैदल मार्च निकाला गया। छात्रों ने सड़क पर ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई भी की। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बच्चों के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
