{"_id":"6adca347155a6ff0a40321ef","slug":"foot-march-demanding-payment-of-minimum-wages-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-160552-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: न्यूनतम वेतन देने की मांग के लिए पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: न्यूनतम वेतन देने की मांग के लिए पदयात्रा
विज्ञापन
नई दिल्ली। मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने और ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर लोक समाज पार्टी (मजदूर सभा) ने शनिवार को कश्मीरी गेट से शामनाथ मार्ग स्थित मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद मुख्य श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने ठेकेदारों की अवैध संपत्ति जब्त करने और कारखानों के प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने की मांग की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि देश में एक तरफ नौकरशाही को स्थायी नौकरी मिलती है, जबकि बड़ी संख्या में मजदूरों को ठेके पर काम करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में कई मजदूरों को समय पर न्यूनतम वेतन नहीं मिलता और कई को तय राशि से कम भुगतान किया जाता है। पदयात्रा का नेतृत्व मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सेन ने किया, जबकि संचालन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बचन सिंह करौतिया ने किया। इस दौरान पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह करौतिया सहित कई पदाधिकारी और